1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के संदेह में दलित किशोर के बाल काटने के 5 आरोपी गिरफ्तार

दलित किशोर को दबोच मारपीट कर सिर, आंख व मूंछ के बाल काटकर किया प्रताडित
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Jul 15, 2021

चोरी के संदेह में दलित किशोर के बाल काटने के 5 आरोपी गिरफ्तार

चोरी के संदेह में दलित किशोर के बाल काटने के 5 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर. चोरी के संदेह में दलित किशोर को दबोच मारपीट कर सिर, आंख व मूंछ के बाल काटकर प्रताडित करने के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा ने बताया कि चोरी के संदेह में दलित किशोर से मारपीट व बाल काटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजयनगर गुर्जरवास निवासी रणजीत सिंह गुर्जर(41), गोविन्द गुर्जर उर्फ कालू(35), अमन गुर्जर(20), संजय गुर्जर(30) को गिरफ्तार किया। वहीं पांचवें आरोपी नितिन नायक(30) को दस्तयाब करके पूछताछ की गई। आरोपियों ने वारदात अंजाम देना कबूला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जबकि नितिन को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल रेजर व अन्य सामान बरामदगी के प्रयास कर रही है। कार्रवाई में सीओ मुकेश सोनी के नेतृत्व में रामगंज थानाप्रभारी सतेन्द्रसिंह नेगी, क्लॉक टावर थानाधिकारी दिनेश कुमावत, एएसआई विजयकुमार, हैडकांस्टेबल प्रेम प्रकाश, मंगलचंद, सिपाही रामेश्वरलाल, संदीपकुमार, मनीष कुमार, मोहन लाल, मनोहर सिंह, नरसी सिंह, रतन सिंह शामिल है।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को सांसी बस्ती निवासी सतीश ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा साथ रहकर खुली मजदूरी करता है। रात में सन्नी किसी काम से रामगंज जा रहा था तभी रास्ते में गुर्जरवास पहुंचा तो हेमराज भडाना व उसके साथियों ने उसे रोककर मारपीट की। उसके सिर के बाल काटते हुए उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के किलाफ मारपीट व एस.सी. एस.टी. एक्ट में प्रकरण दर्जकर वृत्ताधिकारी दक्षिण मुकेश कुमार सोनी ने अनुसंधान किया।