31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

57.73 लाख यूनिट बिजली चोरी पकड़ी

अजमेर डिस्कॉम : विजिलेंस विंग ने 3 हजार 22 जगहों पर मारे छापे, 6.17 करोड़ का जुर्माना वसूला, 455 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 7 Nov 2019, 6:03 AM IST

57.73 लाख यूनिट बिजली चोरी पकड़ी

ajmer discom

अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस.एस भाटी के विशेष निर्देश पर विजिलेंस विंग ने अक्टूबर में बिजली चोरी के 2280 मामले पकड़े हैं। इनमें से 455 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विंग ने करोड़ों रुपए की 57.73 लाख यूनिट units बिजली की चोरी पकड़ी। power theft बिजली चोरी पकडऩे का टार्गेट 38.50 लाख यूनिट का ही था।
प्रबंध निदेशक भाटी ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने अक्टूबर माह में 3 हजार 22 स्थानों पर छापे मारे। इनमें से 2 हजार 280 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के प्रकरणों में 6.17 करोड़ रूपए जुर्माना वसूला गया है। इनमें गंभीर प्रकृति के 455 मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

भाटी ने बताया कि डिस्कॉम क्षेत्र के सभी 11 जिलों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

निकाय चुनाव 2019

अजमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने एक आदेश जारी कर नगर पािलका आम चुनाव 2019 के मध्यनजर नगर परिषद,पालिका क्षेत्रों के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य सम्पादित करेंगे।

आदेश के तहत ब्यावर के लिए उपखंड अधिकारी मसूदा मोहन लाल खटनावलिया को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जबकि पुष्कर के लिए उपखंड अधिकारी पीसांगनसमदर सिंह भाटी तथा नसीराबाद के लिए उपखंड अधिकारी केकड़ी सुरेन्द्र सिंह पुरोहित को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

read more: छा गई मल्लिका और रोमियो की जोड़ी