30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिन्दों पर कहर : आनासागर झील किनारे 6 और कौए मृत मिले

अब तक पहुंचे 38, बारादरी पर छह कौए मृत मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 3 Dec 2019, 12:54 AM IST

परिन्दों पर कहर : आनासागर झील किनारे 6 और कौए मृत मिले

परिन्दों पर कहर : आनासागर झील किनारे 6 और कौए मृत मिले

अजमेर. सांभर झील में पक्षी त्रासदी के बाद आनासागर बारादरी पर कौए के मरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार सुबह भी बारादरी पर छह कौए मृत मिले। कौए मृत मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बारादरी पहुंची। वन रक्षकों ने कौओं के शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि तीन दिन पहले मरे 30 कौए की जांच रिपोर्ट वन विभाग को अब तक नहीं मिल सकी है।

सोमवार सुबह बारादरी पर छह कौए मृत मिलते ही हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बारादरी पहुंची। टीम ने मृत कौओं के निस्तारण की कार्रवाई की। इधर बारादरी व उसके आस-पास लगातार चौथे दिन कौए की मौत से वन विभाग की टीम सक्ते में है। चार दिन बाद भी वन विभाग कौओं की मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है जबकि 30 नवम्बर को मृत मिले कौओं के सैम्पल रिपोर्ट के लिए भोपाल भेजा गया था, लेकिन चार दिन बाद भी विभाग को रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।

सिर्फ कौओं पर निगरानी
विभागीय अधिकारियों की मानें तो जब तक सेम्पल रिपोर्ट नहीं आने से विभाग कोई कदम नहीं उठा सका है। वन विभाग की ओर से सिर्फ बारादरी पर वन रक्षकों के जरिए यहां डाले जाने वाले दाने पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं बारादरी के आस-पास घायल अवस्था में मिले कौओं पर भी निगारनी रखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि संभवत: कौए आस-पास के क्षेत्र में किसी मृत संक्रमित पशु या पक्षी के खाने से भी बीमार हो सकते हैं।

अब तक 40 कौओं की मौत

30 नवम्बर तक 30
01 दिसम्बर को 02

02 दिसम्बर को 06

इनका कहना है...

भोपाल से सेम्पल रिपोर्ट आना बाकि है। आनासागर बारादरी के आस-पास डाला जाने वाले दाने पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मृत कौए व कुछ जिन्दा हैं उनके मुंह से झाग निकल रहा है। संभवत: विषैला पदार्थ खाने से हालात बने हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

सुदीप कौर, उप वन रक्षक अजमेर