29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर नगर निगम में 80 व ब्यावर नगर परिषद में अब होंगे 60 वार्ड

वार्ड पुनर्गठन के बाद चस्पा की सूचियां, आमजन १५ जुलाई तक दे सकेंगे आपत्तियां, अजमेर में कई वार्ड में हुआ परिवर्तन, पौने 6 हजार से साढ़े 7 हजार के बीच जनसंख्या को बनाया आधार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 6 Jul 2019, 2:33 AM IST

80-in-ajmer-municipal-corporation-and-will-be-now-60-ward-in-bawar

अजमेर नगर निगम में 80 व ब्यावर नगर परिषद में अब होंगे 60 वार्ड

अजमेर.

नगर निगम ने शहर के वार्डों का पुनर्गठन कर दिया है। अब वार्डो की संख्या अब 60 से बढक़र 80 हो गई है। निगम ने पुनर्गठन प्रारूप जारी करते हुए आम नागरिकों के लिए इसका प्रकाशन करते हुए सूची निगम की वेबसाइट पर डाल दी है। आमजन इस पर १५ जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइल प्रारूप तैयार करते हुए इसे डीएलबी को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद इसका गजट नोटिफिकेशन होगा।

इसके बाद वार्ड 80 हो जाएंगे। वार्डों के परिसीमन के लिए वार्ड की जनसंख्या पौने 6 से साढ़े 7 हजार के बीच तय की गई है। कम से पौने ६ हजार पर एक वार्ड और अधिकम साढ़े 7 हजार की जनसंख्या में एक वार्ड बनाया गया है। इसके लिए वर्ष २०११ की जनसंख्या को आधार बनाया गया है।

ब्यावर नगर परिषद

ब्यावर नगर परिषद में अब यहां कुल साठ वार्ड हो गए। इसके चलते कई नेताओं के वोट बैंक बिखर गया तो कई वार्डों में किसी को लाभ मिला है। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में पहले 45 वार्ड थे। इन वार्डो की क्षेत्रवार सूची व साठ वार्डों को विभक्त शहर का नक्शा नगर परिषद सभाभवन में चस्पा किया गया। 15 जुलाई तक मिली आपत्तियों पर विचार करने के बाद 22 जुलाई तक आपत्तियां टिप्पणी सहित राज्य सरकारी को भिजवाई जाएगी।

इन साठ वार्डो का पुनर्गठन करने के लिए परिषद की टीम जुटी हुई थी। वार्डों का गठन जनगणना ब्लॉक को आधार बनाकर किया गया। गौरतलब है कि नगर परिषद आयुक्त की ओर से वार्डो के पुर्नसीमांकन के प्रस्ताव का प्रकाशन होगा। 15 जुलाई तक वार्डो के पुर्नसीमांकन पर आपत्तियां ली जाएंगी। 22 जुलाई तक आपतियों पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को भिजवानी होगी। राज्य सरकार की ओर से 19 अगस्त तक पुर्नसीमांकन वार्डो का राजपत्र में अंतिम प्रकाशन होगा।