29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Dargah News : अंजुमन यादगार उपाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Ajmer Dargah News : सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान के उपाध्यक्ष व एक सदस्य के बीच विवाद गहरा गया। अंजुमन यादगार सदस्य ने जहां उपाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ दरगाह थाने में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं उपाध्यक्ष ने भी मारपीट, अभद्र व्यवहार का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने परस्पर मुकदमे दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 31 Oct 2019, 2:00 AM IST

Ajmer Dargah News : अंजुमन यादगार उपाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Ajmer Dargah News : अंजुमन यादगार उपाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

अजमेर.

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer dargah) के खादिमों की संस्था अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान के उपाध्यक्ष व एक सदस्य के बीच विवाद गहरा गया। अंजुमन यादगार सदस्य ने जहां उपाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ दरगाह थाने में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं उपाध्यक्ष ने भी मारपीट, अभद्र व्यवहार का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने परस्पर मुकदमे दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार शेखजादा आफताब मोहम्मद चिश्ती ने शिकायत में बताया कि 28 अक्टूबर शाम वह सोरग्राम मोहल्ला स्थित यादगार गेस्ट हाउस में दावत में गया था। उसके ससुर शेखजादा साबीर मोहम्मद भी साथ में थे। इस दौरान अंजुमन यादगार उपाध्यक्ष शेखजादा अब्दुल माजिद चिश्ती, शेखजादा अब्दुल कुदुस, शेखजादा अब्दुल रहमान, शेखजादा रागीब, उसका छोटा भाई अब्दुल हफीज ने अपशब्द बोले। वह उठ कर जाने लगा तो आरोपियों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। उसे हाजी इफ्तिकार चिश्ती, शेखजादा साबिर चिश्ती ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। इस दौरान आरोपी जेब से 2500 रुपए निकाल कर ले गए।

मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप

वहीं अंजुमन यादगार उपाध्यक्ष शेखजादा अब्दुल माजिद चिश्ती ने शिकायत में बताया कि 29 अक्टूबर रात 8 बजे वह अंजुमन यादगार के कार्यालय में कामकाज कर रहा था। तभी शेखजादा आफताब मोहम्मद चिश्ती व अन्य कार्यालय में आए। उन्होंने उससे अवैध पैसों की मांग की। मना करने पर मारपीट करने पर उतारू होकर अभद्र व्यवहार करने लगा। लोगों ने बीच बचाव कर बमुश्किल उसे बचाया। पुलिस ने अब्दुल माजिद चिश्ती की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।