30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें, खुण्डियास में बाबा रामदेव जी मंदिर की आरती

खुण्डियास में बाबा रामदेवजी ( Baba Ramdev Ji) के मंदिर में भादो मास में भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर घर में सुख शांति व समृद्धि की कामना कर रहे हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 26 Aug 2019, 1:51 PM IST

देखें, खुण्डियास में बाबा रामदेव जी मंदिर की आरती

देखें, खुण्डियास में बाबा रामदेव जी मंदिर की आरती

अजमेर. खुण्डियास (Khundias dham) में बाबा रामदेवजी ( Baba Ramdev Ji) के मंदिर (temple)में भादो मास में भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर घर में सुख शांति व समृद्धि की कामना कर रहे हैं। भक्तों के लिए जगह -जगह भंडारों (bhandre) का भी आयोजन किया जा रहा है।रविवार को करीब तीन हजार जातरुओं ने बाबा की देहरी धोकी। मन्दिर समिति अध्यक्ष रामकरण सिमार ने बताया कि दूज पर बाबा का सालाना मेला भरेगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जातरूओं के पेयजल के लिए नल में चौबीसों घंटे आपूर्ति की जा रही है। साथ ही टैंकरों से भी व्यवस्था की जाएगी।विद्युत रोशनी के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। मन्दिर क्षेत्र के दोनों सड़क मार्ग पर प्रवेश द्वार तक सड़क की मरम्मत कराई गई हैं।मन्दिर के बाहर की हर गतिविधि को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया जाएगा। इससे महिलाओं के साथ छेड़ख़ानी,जेबतराशी अन्य अपराध रोकथाम में मदद मिलेगी।