29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Students union election 2019 : एबीवीपी ने दिया कांता को अध्यक्ष पद का टिकट

Students union election 2019 :भावी छात्र नेताओं और छात्र संगठनों की व्यस्तता धीरे-धीरे बढ़ रही है। छात्र-छात्राएं टिकट की भागदौड़ में जुटे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 16 Aug 2019, 11:26 AM IST

ABVP gave Kanta the ticket for the post of president

Students union election 2019 : एबीवीपी ने दिया कांता को अध्यक्ष पद का टिकट

अजमेर. भावी छात्र नेताओं और छात्र संगठनों की व्यस्तता धीरे-धीरे बढ़ रही है। छात्र-छात्राएं टिकट की भागदौड़ में जुटे हैं। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रत्याशियों की घोषणा का शुभारंभ कर दिया है। संगठन ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से कांता जाखड़ को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाया है। वहीं एनएसयूआई और विद्यार्थी परिषद दूसरे कॉलेज और एमडीएस यूनिवर्सिटी के प्रत्याशियों पर फिलहाल चर्च में जुटी है।

छात्रसंघ चुनाव 27 अगस्त को होंगे। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच होना तय है। इसके अलावा निर्दलीय भी ताल ठोकेंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, श्रमजीवी और संस्कृत कॉलेज समेत महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में चुनाव सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। टिकट के लिए भागदौड़चुनाव लडऩे के इच्छुक छात्र-छात्राओं ने टिकट के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। विद्यार्थियों के नाम कांग्रेस के मंत्रियों-विधायकों और भाजपा के विधायकों-नेताओं तक पहुंचे हैं। मालूम हो कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होगी।

कांता को बनाया प्रत्याशी

एबीवीपी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से कांता जाखड़ को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाया है। परिषद ने पिछले साल यहां गैर जाट टिकट प्रत्याशी बनाया था। इसके चलते यहां उसे शिकस्त मिली थी। लिहाजा जातिगत समीकरण को साधते हुए इस बार कांता पर दांव खेला गया है।

दो संस्थाओं पर पैनी नजर....
विद्यार्थी परिषद सहित एनएसयूआई की नजरें सर्वाधिक विद्यार्थियों वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय पर ज्यादा टिकी है। विश्वविद्यालय में शुभम चौधरी, दिनेश चौधरी और अन्य दावेदारोंके नाम सामने आ रहे हैं। एसपीसी-जीसीए में भी दिनेश चौधरी, दिनेश चौधरी, अमित छाबा, अर्जुन चौधरी, कुलदीप सिंह,रियाज खान, अफजल खान और अन्य, दयानंद कॉलेज में श्याम सुंदर, विक्रम सिंह राठौड़, प्रदीप और लॉ कॉलेज में रचित कच्छावा, धर्मेन्द्र सिंह और अन्य टिकट पाने की जुगत में है।