29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदस विश्वविद्यालय में फहराया एबीवीपी ने परचम : छाबा बने अध्यक्ष

छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित,चारों सीटों पर एबीवीपी का कब्जा,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 28 Aug 2019, 12:50 PM IST

मदस विश्वविद्यालय में फहराया एबीवीपी ने परचम : छाबा बने अध्यक्ष

मदस विश्वविद्यालय में फहराया एबीवीपी ने परचम : छाबा बने अध्यक्ष

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगातार दूसरी बार कामयाबी पाई। यहां विद्यार्थी परिषद के रामेश्वर छाबा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी विद्यार्थी परिषद ने ही कब्जा जमाया। एबीवीपी के छाबा को 340 व एनएसयूआई के शुभम को 160 वोट मिले।

कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मंगलवार को नौजवानों ने अपनी ‘सरकार ’ चुन ली। जबरदस्त उत्साह, नारेबाजी और ढोल-ढमाकों के बीच नतीजे घोषित हुए।

सभी संस्थानों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव का निर्वाचन हुआ। मतगणना के दौरान जबरदस्त नारेबाजी और गहमा-गहमी का माहौल रहा। नतीजे सामने आते ही जीते हुए नेताओं और उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे।

विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रामेश्वर छाबा ने जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के शुभम चौधरी को हराया। यहां पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना सहित मतदान के दिन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवानसिंह चौहान सहित अन्य छात्रों का घर बैठना चौधरी को भारी पड़ गाय। राजकीय कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की कांता जाखड़ ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मंजु रावत को हराया। वहीं महासचिव पद पर अभाविप की खुश्बू सांखला विजयी रही।

सबसे पहले श्रमजीवी कॉलेज का नतीजा हुआ घोषित
इसी प्रकार छात्रसंघ चुनाव के बाद मतगणना को लेकर बुधवार को अजमेर के सभी कॉलेज के विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी रही। सभी छात्र नेता चुनाव परिणाम जानने को आतुर रहे। सबसे पहले नतीजा श्रमजीवी कॉलेज का आया।

यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हेमंत ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अंतिमा को ०८ वोटों से पराजित किया। हेमंत को १७ तथा अंतिमा को ०९ वोट मिले। मदस यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी व एनएसयूआई के प्रत्याशी आगे-पीछे होते रहे। मतगणना शुरू होने के बाद दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। बाद मेंश्रमजीवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी विजयी