30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ABVP : देश को तोडऩे वाली ताकतों को युवा करें बेनकाब, पढे यह खबर…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चितौड़प्रांत का 55 वां प्रांत अधिवेशन शुरू तीन दिवसीय अधिवेशन में 985 छात्र-छात्राएं ले रही भाग, शोभा यात्रा आज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 29 Dec 2019, 9:11 PM IST

ABVP : देश तोडऩे वालों को युवा करेंगे बेनकाब, पढे यह  खबर...

ABVP : देश तोडऩे वालों को युवा करेंगे बेनकाब, पढे यह खबर...,ABVP : देश तोडऩे वालों को युवा करेंगे बेनकाब, पढे यह खबर...,ABVP : देश तोडऩे वालों को युवा करेंगे बेनकाब, पढे यह खबर...

अजमेर. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान में देश में संविधान बचाने के नाम पर संविधान तोडऩे का कुकृत्य, दुष्कृत्य किया जा रहा है। जो नागरिकता संशोधन कानून को असवैधानिक बता रहे है उन्हें संविधान पढऩे की जरूरत है।
आजाद पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चितौड़ प्रांत के 55 वां प्रांत अधिवेशन में मुख्यअतिथि के रूप में मंत्री शेखावत ने कहा कि देश के निर्माण का दायित्व सभी पर है। भारत समपरिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सर्वाधिक दायित्व युवा पीढ़ा का होता है। देश को धर्म के नाम पर बांटने वालों को बेनकाब करने की जिम्मेदारी भी युवाओं की होती है।

बांसवाड़ा के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.सी. सोड़ानी ने कहा कि 21 वीं सदी में ज्ञान सबसे बड़ी ताकत है। युवावर्ग में आज संस्कारों की महत्ती आवश्यकता है। राष्ट्रीय सोच, चिंतन के आधार पर ही स्वच्छ भारत का निर्माण हो सकता है।

स्वागत समिति अध्यक्ष व विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि संविधा की रक्षा करना हमारा दायित्व है। राजस्थान सरकार के नागरिकात कानून लागू ने करने के फैसले पर कहा कि यह संविधा का अपमान है। अब देश में राष्ट्र विरोधी कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी विद्यार्थी पैदा नहीं होने देंगे। स्वागत सिमति के सचिव व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र दुबे ने किया। कार्यक्रम के चितौड़ प्रांत के 985 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, सामाजिक समरसता परिषद के क्षेत्रीय प्रमुख तुलसी नारायण, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पुष्कर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम, उप महापौर संपत सांखला, प्रोफेसर बीपी सारस्वत, ब्यावर सभापति नरेश कन्नौजिया आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।