गौरतलब है कि मृतक अपनी रिश्तेदारी अखावाड़ा गांव समीप भोपा बस्ती में परिवार सहित रहता था। वह समीप के भोपुर गांव में भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करता था। शनिवार सुबह पानी कम होने पर नदी पार कर भोपुर गांव में आटा मांगने आया था। वापस जाते समय नदी में तेज पानी आने पर नदी पार करते समय वह बह गया। इसकी सूचना नदी किनारे बकरी चरा रहे लोगों ने गांव में दी। सूचना पर श्रीमहावीरजी व बालघाट थाना पुलिस एसडीआरएफ के हरप्रसाद, अशोक गुर्जर, सुरेश, लालाराम, राजवीर के प्रयासों से शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।