चल रहा है 808वां उर्स
वहीं ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में मंगलवार रात झांझ, शादियाने, नगाड़े बजाकर और 5 तोपों की सलामी देकर इस्लामिक माह रजब का चांद दिखने की घोषणा की गई। इसके साथ 808वें उर्स की विधिवत शुरुआत हो गई। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दरगाह में चादर पेश की जाएगी। चादर लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अजमेर आएंगे। दरगाह में चादर पेश करने के बाद प्रधानमंत्री की ओर से उर्स के मौके पर भेजा गया संदेश पढकऱ सुनाया जाएगा। इसके बाद कायड़ विश्राम स्थली में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।