30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Tripal talaak-ट्रिपल तलाक के पहले मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
Play video

Tripal talaak-ट्रिपल तलाक के पहले मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

दरगाह थाना पुलिस की का कार्रवाई, डेढ़ माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 9 Oct 2019, 2:14 PM IST

अजमेर. ट्रिपल तलाक कानून लागू होने के बाद प्रदेश के पहले मामले में दरगाह थाना पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।

थानाप्रभारी हेमराज ने बताया कि सलीमुद्दीन चिश्ती उर्फ सलीम बाबू को ट्रिपल तलाक कानून के तहत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 6 अगस्त को उसकी पत्नी सना ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह पकड़े जाने के डर से फरार चल रहा था। बुधवार सुबह सलीम बाबू के घर पर होने की सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

लगा रहा था कोर्ट के चक्कर
एचएचओ हेमराज ने बताया कि सलीम बाबू की पत्नी सना ने उस पर तीन तलाक देकर प्रताडि़त करने की शिकायत दी थी। सूत्रों के मुताबिक सलीम बाबू की यह छठां निकाह है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह कोर्ट में अग्रिम जमानत के प्रयास में जुटा था। अदालत की ओर से अग्रिम जमानत से इनकार करने पर वह मंगलवार रात को ही अजमेर लौटा था।

अब तक तीन मामले
अजमेर में ट्रिपल तलाक के अब तक तीन मामले सामने आ चुके है। सलीम बाबू के खिलाफ दरगाह थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। वहीं अलवर गेट थाने में दो अन्य व्यक्ति के खिलाफ ट्रिपल तलाक के मामले दर्ज हो चुके है।