30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह लाख से भरा बैग लूटने के आरोपी पांच महीने बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

पांच माह पूर्व हुई वारदात का पर्दाफाश : आरोपी दो दिन रिमांड पर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 6 Sep 2019, 6:01 AM IST

छह लाख से भरा बैग लूटने के आरोपी पांच महीने बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपित।

केकड़ी (अजमेर). पांच महीने पहले बघेरा रोड स्थित फिल्टर प्लांट के समीप 6 लाख रुपए से भरा थैला लूटने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए केकड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी दूसरे प्रकरणों में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि टोडारायसिंह (टोंक) निवासी खलील अहमद (62) पुत्र गौस मोहम्मद ने गत 3 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 26 फरवरी को वह जमीन बेचान से प्राप्त 6 लाख रुपए एक थैले में रख कर बाइक पर केकड़ी से अपने गांव टोडा जा रहा था। बघेरा फिल्टर प्लांट के समीप वह लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान बाइक पर आए तीन नकाबपोशों में से एक युवक ने बाइक के हैंडल पर लटका थैला उतार लिया और बाइक पर बैठकर केकड़ी की तरफ भाग गए।

मुखबिर से मिले अहम सुराग

गत दिनों पुलिस को मुखबिर से इत्तला मिली कि मेवदाकलां निवासी सुरेश धोबी व भट्टा कॉलोनी निवासी फारूक उर्फ बल्लू इस वारदात में शामिल थे। पुलिस ने सुरेश और फारूख से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चोरी व छीनाछपटी के अन्य प्रकरणों में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा भट्टा कॉलोनी निवासी इंसाफ उर्फ ताला भी इस वारदात में उनके साथ शामिल था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद सुरेश और फारूक एवं रकम की टिप देने वाले मोमिन मोहल्ला निवासी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देर शाम तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया। वारदात का पर्दाफाश करने करने वाली टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा, हैड कांस्टेबल रामचरण, कांस्टेबल कजोड़मल, रामराज, राजेन्द्र आचार्य व पंकज शामिल रहे।

ऐसे दी वारदात अंजाम

पुलिस के अनुसार पीडि़त खलील अहमद ने बालाजी नगर केकड़ी स्थित भूखण्ड साढ़े सात लाख रुपए में झाड़ली निवासी सूरजमल सैन को बेचान किया था। साढ़े सात लाख रुपए में से डेढ़ लाख रुपए वह पेशगी ले चुका था तथा शेष रकम 6 लाख रुपए 25 फरवरी को रजिस्ट्री कराने के बाद प्राप्त किए थे। रुपए प्राप्त करने के बाद उसने केकड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां रात्रि विश्राम किया तथा दूसरे दिन 26 फरवरी को सुबह टोडा के लिए रवाना हो गया। भूखंड बेचान में अहम भूमिका निभाने वाले मोमिन मोहल्ला निवासी शफीक ने रजिस्ट्री के समय बदमाशों को कोर्ट परिसर में बुला कर खलील के बारे में जानकारियां दी। इसके बाद जब वह दूसरे दिन टोडा के लिए रवाना हुआ, उस समय भी मोबाइल पर इसकी सूचना बदमाशों को दी। शफीक की जानकारी पर बदमाशों ने खलील का पीछा करना शुरू कर दिया। बघेरा के समीप तीनों ने वारदात अंजाम दी।