अजमेर. कंगाली का सामना कर रहे अजमेर विकास प्राधिरण ADA के नए साल में अच्छे दिन आ सकते हैं। प्राधिकरण 21 से 28 दिसम्बर के बीच अपनी दो नई योजनाओं में ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए भू-खंडों की नीलामी शुरु करेगा। इससे प्राधिकरण को करीब 70 करोड़ रुपए आय होने की उम्मीद है। अमानत राशि 14 दिसम्बर से जमा होगी। प्राधिकरण डीआरएम कार्यालय के पास एंव सीआरपीएफ के सामने फूस की कोठी योजना Pallet Kothi scheme में खसरा नम्बर 3658 में 40000 प्रतिवर्गमीटर की दर से करीब 11800 वर्ग मीटर जमीन नीलामी के लिए रखी गई है।