30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

90 करोड़ के पार, नवरात्र में कारोबार

  दीपावली तक बाजार में रौनक की आस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 7 Oct 2019, 11:12 PM IST

90 करोड़ के पार, नवरात्र में कारोबार

90 करोड़ के पार, नवरात्र में कारोबार,90 करोड़ के पार, नवरात्र में कारोबार,90 करोड़ के पार, नवरात्र में कारोबार

अजमेर. बीते कुछ माह से चल रही बाजार की सुस्ती शारदीय नवरात्र ने तोड़ दी। नवरात्र में कारोबार ने गति पकड़ी और इन नौ दिनों में शहर का कारोबार निब्बे करोड़ के पार पहुंच गया। इसमें सर्राफा, दो पहिया, चार पहिया वाहनों फर्नीचर, टेक्सटाइल के साथ इलेक्ट्रोनिक्स सामान की बिक्री ही शामिल है। आगामी दिनों में धनतेरस व दीपावली पर बिक्री और बाजार की रौनक बढऩे की आस व्यवसायी लगाए बैठेे है। व्यापारियों व कम्पनियों की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के गिफ्ट, छूट और अन्य आकर्षक उपहार दिए गए। बाजार में रौनक बरकरार रखने के लिए व्यवसायी इन लुभावनी स्कीम को दीपावली तक जारी रख रहे हैं। एेसे में बाजार में बिक्री लगातार बने रहने की उम्मीद है। ऑनलाइन खरीद के बढ़ते क्रेज को देखते हुए विभिन्न कम्पनियों की ओर से ऑनलाइन के दाम के मुकाबले बाजार में दाम रखे है ताकि ग्राहकों का रूझान बाजार की तरफ बढे़।

गत वर्ष से बढ़ी बिक्री
व्यवसाइयों का मानना है कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बिक्री बढ़ी है। नवरात्र के इन नौ दिनों में गत वर्ष कारोबार का आंकड़ा पचास से साठ करोड़ रुपए था, जो इस बार निब्बे करोड़ के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में भी व्यवसाइयों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

नवरात्र में बिक्री : एक नजर

सर्राफा व्यवसाय : 25 करोड़
दो पहिया वाहन : 15 करोड़

चार पहिया वाहन : 30 करोड़
फर्नीचर कारोबार : 5 करोड़

टेक्सटाइल कारोबार : 5 करोड़
इलेक्ट्रोनिक्स सामान :10 करोड़

इनका कहना है...

नवरात्र के शुरूआत से ही बिक्री अच्छी है। शहर भर में नौ दिनों में सोने चांदी का करीब पच्चीस करोड़ का कारोबार हुआ और दीपावली व धनतेरस पर बिक्री बढऩे, बाजार में रौनक लगातार रहने की उम्मीद है।
अनुज अग्रवाल, सर्राफा व्यवसायी

गत वर्ष के मुकाबले इस बार नवरात्र में बिक्री बढ़ी है। विभिन्न कम्पनियों की ओर से ऑनलाइन मिलने वाली रेट के मुकाबले में ग्राहकों के लिए रेट दी है और एेसे में बिक्री बढ़ी है।

राजेन्द्रसिंह, इलेक्ट्रोनिक्स व्यवसायी

नवरात्र में करीब तीस करोड़ के चार पहिया वाहनों व करीब पन्द्रह करोड़ के दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। धनतेरस, दीपावली पर भी बिक्री बढऩे की उम्मीद है।
प्रदीप गर्ग, वाहन व्यवसाय

नवरात्र में कपड़ों की बिक्री अच्छी हुई हे। शहर भर मे करीब पांच करोड़ रुपए कपडे़ का कारोबार रहा होगा। दीपावली त्योहार तक बिक्री अचछी रहने की उम्मीद है।

संदेश मोयल, टेक्सटाइल व्यवसायी