29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer- लगातार उफन रही आनासागर झील

अब तक 15 फीट बना हुआ है गेज, डेढ़ फीट खोले दोनों चैनल गेट  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 18 Aug 2019, 7:08 PM IST

Ajmer - Anasagar Lake is continuously erupting

Ajmer- लगातार उफन रही आनासागर झील

अजमेर. आनासागर झील से पानी की निकासी जारी है। इसका गेज 15 फीट से नीचे नहीं उतरा है। इसके चलते सिंचाई विभाग ने एस्केप चैनल के दोनों गेट डेढ़ फीट तक खोल दिए हैं। इनसे रविवार को भी पानी उफनकर निकलता रहा। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। अभी भी दो फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

दो दिन चली बरसात से आनासागर झील का जलस्तर 15 फीट से ज्यादा पहुंच गया है। जिला कलक्टर के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दो चैनल गेट खोल दिए। इनसे रविवार को भी पानी निकलता रहा। झील का पानी कम नहीं होने पर विभाग ने दोनों चैनल गेट की ऊंचाई बढ़ाकर डेढ़ फीट कर दी।
यूं निकल रहा है पानी

एस्केप चैनल से निकल कर पानी सुभाष उद्यान के सामने नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीसला, जादूघर, अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब, पीसांगन और गोविंदगढ़ बांध तक जाता है। मालूम हो कि आनासागर के गेट 7 जुलाई, 2 अगस्त को भी खोले गए थे। इसका जलस्तर 15 फीट 11 इंच तक पहुंच गया था।