लोकसभा उपचुनाव के लिए रघु शर्मा 10 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत , कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित राष्ट्रीय प्रभारी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र सुबह 10.30 बजे कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा 10 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर शर्मा के साथ एआईसीसी महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, एआईसीसी के महासचिव सी.पी जोशी, मोहन प्रकाश, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, गिरिजा व्यास, विवेक बंसल, प्रमोद जैन भाया सहित पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे। पर्चा भरने के बाद निकालेंगे जुलूस
नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जिलेभर के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलक्ट्रेट से जुलूस के रूप में राजा साइकिल स्थित सुख-सदन पर कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय पर जाएंगे। यहां आमसभा होगी। इसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।