16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टाइगर’ ने साइकिल पर की सवारी

देखी बिगड़े सिटी ट्रैफिक की चाल एसपी चूनाराम जाट ने शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया
less than 1 minute read
Google source verification
‘टाइगर’ ने साइकिल पर की सवारी

‘टाइगर’ ने साइकिल पर की सवारी

अजमेर. शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट साइकिल पर शहर में निकले। उन्होंने शहर के विभिन्न सड़क, चौराहों का निरीक्षण के साथ केसरबाग पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। पुलिस चौकी में सिपाही मौजूद मिला।शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जयपुर रोड स्थित सरकारी आवास से साइकिल पर निकले। वे सिविल लाइन, जवाहर रंगमंच चौराहा, नगीना बाग होते हुए बजरंगगढ़ चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने केसरबाग पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। हालांकि चौकी में एक सिपाही मौजूद मिला। चौकी की व्यवस्था देखने के बाद अम्बे माता मंदिर के सामने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पार्किंग, आजाद पार्क, कलक्ट्रेट व जयपुर रोड से गुजरे। उन्होंने कुछेक जगह ठहर कर यातायात व्यवस्था में आ रही बाधाओं का जायजा लिया।

तीन दिन पहले भी यही था अंदाज

पत्रिका से बातचीत में एसपी जाट ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले भी स्टेशन रोड, पीआर मार्ग व नया बाजार की यातायत व्यवस्था का जायजा लिया था। कुछ जगह होटल के बाहर खड़े होने वाले पर्यटक वाहनों की पार्किंग को लेकर समस्या नजर आई। यातायात निरीक्षक को व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए। सोमवार को भी कुछेक स्थान पर बदलाव किए जाने से ट्रेफिक व्यवस्था सुगम हो सकेगी।

बैठक में करेंगे चर्चा

एसपी जाट ने बताया कि दो दिन बाद पुलिस उप अधीक्षक यातायात व यातायात निरीक्षक के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद जहां भी गुंजाइश नजर आएगी इंतजाम सुधारे जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग