
ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom
अजमेर.अजमेर डिस्कॉम (Ajmer Discom ) पिछले 9 महीनों से उपभोक्ता शिकायत (consumer complaints) निवारण के मामले में देशभर (country) में नम्बर वन बना हुआ है। पावर फाइनेंस कमेटी ने (पीएफसी)(pfc) ने उपभोक्ता की शिकायतों के निवारण में देश के 30 रा’यों की 48 बिजली कम्पनियों में अजमेर डिस्कॉम की उपभोक्ता शिकायत निवारण सेवा को सबसे बेहतर माना है। पीएफसी ने शुक्रवार को बिजली कम्पनियों की रैंकिग जारी की। उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण में अजमेर डिसकॉम दिसम्बर 2018 से पहले पायदन पर बना हुआ है। इसके अलावा देशभर में ऑन लाइन बिल भुगतान के मामले में भी अजमेर डिस्कॉम देशभर में 9 वें नम्बर पर आ गया है। अजमेर डिस्कॉम के 35.4 प्रतिशत उपभोक्ता ऑन लाइन बिल पेमेंट करते हैं। वहीं छीजत घटाने के मामले में डिस्कॉम 18 वें नम्बर पर है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए मुख्यालय स्तर पर सेंट्रलाइज कॉल सेंटर की व्यवस्था है। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह जिला एवं मुख्यालय स्तर पर निगम अधिकारी जन सुनवाई करते हैं। निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण निगम की प्राथमिकता है। इसमें और सुधार किया जाएगा।
read more: सत्तर दिनों में तीसरी बार बढ़ा फ्यूल सरचार्ज
Published on:
8 Sep 2019, 6:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.