27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक नगरी अजमेर एक बार फिर शर्मसार, गुजरात से  आई युवती के साथ युवकों ने  किया गन्दा काम

धार्मिक अजमेर नगरी एक बार फिर शर्मसार हो गया। गुजरात से अजमेर आई युवती से कुछ युवकों ने बुधवार रात गैंग रेप किया।।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Apr 11, 2019

Ajmer gang rap from the girl of Gujarat

अजमेर फिर हुआ शर्मसार

मनीष कुमार सिंह
अजमेर.
धार्मिक अजमेर नगरी एक बार फिर शर्मसार हो गया। गुजरात से अजमेर आई युवती से कुछ युवकों ने बुधवार रात गैंग रेप किया। युवती गुरुवार सुबह एक मकान में अचेतावस्था में मिली। मकान मालिक ने उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। रामगंज थाना पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने मकान में किरायदार के कमरे में अचेत मिली युवती को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। होश में आई युवती ने खुदको गुजरात के पालनपुर की होना बताते हुए गैंग रेप की जानकारी दी। गैंग रेप की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। रामगंज थानाप्रभारी गोमाराम तुरन्त अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीडि़ता का जवाहरालाल नेहरू अस्पताल में दुष्कर्म संबंधित मेडिकल मुआयना करवाया।

दरगाह जियारत के लिए आई
पीडि़ता ने बताया कि वह गुजरात पालनपुर से दरगाह जियारत करने आई थी। कल रात को उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वह उसको घुमाने के लिए सुभाषनगर अपने कमरे पर ले गया। जहां पहले से मौजूद तीन-चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।