
bride caste vote
पुष्कर.
निकटवर्ती तिलोरा गांव में सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही 2 घंटे पूर्व अग्नि के समय के साथ फेरे लेने वाली दुल्हन खुशी कंवर पहली बार वोट देने पहुंची तो उसकी खुशी का ठिकाना न था।
विकास के मुद्दे पर वोट
पत्रिका से विशेष बातचीत करते हुए खुशी कंवर ने बताया कि सुबह 5:00 बजे ही उसकी शादी हुई थी तथा वह वोट डालने आई है उसने बताया कि पिछली सरकार के स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर उसने विकास के मुद्दे पर सरकार चुनने के लिए वोट डाला है गौरतलब है कि खुशी कवर का विवाह नागौर जिले के डीडवाना के बड़ौद गांव निवासी करण सिंह के साथ रविवार की देर रात संपन्न हुआ था ।
वोट देने पहुंच गई मतदान केंद्र पर
सोमवार को प्रात: 5:00 बजे खुशी कवर कहा विवाह मंत्रोचार के साथ पत्नी के समक्ष सात फेरे लेकर संपन्न हुआ 2 घंटे बाद ही खुशी खबर तिलवाड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाग संख्या 177 के मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंच गई दुल्हन के रूप में ही वोट देने आई तथा उसने पहली बार वोट देकर खुशी जाहिर की।
Updated on:
29 Apr 2019 10:10 am
Published on:
29 Apr 2019 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
