29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart City Project : कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

पिछले 15 दिनों में 229 करोड़ के टेण्डर आमंत्रित अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट( ajmer city project )के तहत होने वाले निर्माण कार्यों ने अब कुछ गति पकड़ी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 21 Jan 2020, 3:54 PM IST

Smart City Project :  कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

Smart City Project : कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

अजमेर. अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (ajmer city project )के तहत होने वाले निर्माण कार्यों (Construction works) ने अब कुछ गति पकड़ी है। प्रोजेक्ट(project) के तहत पिछले 15 दिनों में 229 करोड़ के टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं। इसमें से कुछ जगह तो काम शुरू हो गया है, तो कुछ में टेण्डर प्रक्रिया जारी है। ऐसे में आगामी दिनों में स्मार्टसिटी (smart city)के तहत होने वाले कार्य मूर्तरूप लेते नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ही एलिवेटेड रोड (Elevated road) का निर्माण जारी है। वर्तमान में पिलर आदि बनाए जा रहे है।

Read More: बोले कलक्टर शर्मा - राष्ट्रीय बालिका दिवस में अपनी भूमिका अदा करें अधिकारी

इन कार्यों के टेण्डर किए आमंत्रित

- 87 करोड़ से आनासागर के आस-पास 112 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।

- 38 करोड़ की लागत से जेएलएनएच मेडिसिन ब्लॉक में 310 बेड का सुपर स्पेशियलिटी आईसीयू, जी प्लस 6 का निर्माण
- 40 करोड़ से पटेल स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट का नवीनीकरण, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूड़ो कोर्ट आदि का निर्माण

- 34 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर रोड अम्बेडकर सर्किल से एमडीएस तिराहा को 4 लेन से 6 लेन करने का कार्य।
- 1.92 करोड़ की लागत से प्रगति नगर में खेल मैदान व पार्क का डवलपमेंट होगा।

- 4.04 करोड़ अकबर के किले का ब्यूटीफिकेशन, पार्र्किंग डवलपमेंट, रूफ और वॉल रेस्टोरेशन आदि कार्य
- 2.16 करोड़ रुपए से अजमेर के प्रवेश द्वार, पुष्कर साइड, जयपुर साइड, आनासागर लिंक रोड और जेएलएन का फ्रंट

- 7.3 करोड़ रुपए से चिल्डन पार्क आदि का निर्माण कार्य
- 14 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक मशीनों से कचरे का निस्तारण

Read More: बलिदान दिवस विशेष : शहीद हेमू कालानी का अजमेर से भी रहा है नाता

पिछले चार महीने से चल रही प्रक्रिया
- 4 करोड़ केईएम का विकास और जीर्णोद्धार कार्य करवाया जाएगा।

- 5.74 करोड़ की लागत से जेएलएनएच में जी प्लस 2 बहुस्तरीय पार्र्किंग का निर्माण होगा

- 1 करोड़ की लागत से सागर विहार में बर्ड पार्क का निर्माण जारी

- 5.46 करोड़ की लागत से पुरानी विश्राम स्थली में झील का विकास, पार्क, वनस्पति उद्यान और खेल क्षेत्र
- 3.64 करोड़ से सावित्री स्कूल का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन व अन्य कार्य

- 1.29 करोड़ रुपए की लागत से 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था का ओपन एयर ऑडिटोरियम का निर्माण जारी।

Read More: Smart City: ज्ञापन के लिए कलक्टर साब को बाहर बुलाने पर अड़े तो कुछ गेट पर चढ़े