अजमेर। सरकारी अस्पताल की छत पर रात में महिला कार्मिकों के संग बीसीएमओ व अन्य के डांस पार्टी के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि कुमार माथुर ने जांच के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त निदेशक (जोन) के आदेश पर सीएमएचओ टीम सहित मसूदा सीएचसी पहुंचे, जहां कार्मिकों के बयान लिए। बीसीएमओ एवं सीएचसी इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।