
पुलिस के जवानों के साथ एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स और छात्र-छात्राएं उतरे सडक़ परअजमेर में ‘मेरा कदम मेरी सुरक्षा’ को लेकर मंगलवार सुबह सैकड़ों युवाओं ने शहर में पैदल मार्च किया। गांधी भवन से बजरंगगढ़ चौराहा तक निकाली गई जन जागृति रैली में युवाओं ने सडक़ सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने खुद को जागृत करने के साथ यातायात नियमों का पालन करने व समाज को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक बनाने की शपत ली।



