31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
वीडियो…अजमेर की अलाइशा ने मुक्केबाजी में दिखाया कमाल
Play video

वीडियो…अजमेर की अलाइशा ने मुक्केबाजी में दिखाया कमाल

ajmer news : अजमेर के ख्वाजा मॉडल स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा अलाइशा खान ने हाल ही में हरियाणा में आयोजित सात देशों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। अलाइशा के अजमेर आने पर गुरुवार को ख्वाजा मॉडल स्कूल में गुल पोशी कर स्वागत किया गया।
Google source verification

अजमेर. मंजिले किसी के घर जाकर हाजऱी नहीं देती, रास्तों पर ही चलने से रास्ते निकलते हैं। मुक्केबाजी में सफलता का ऐसा ही एक रास्ता पाया है, अजमेर के ख्वाजा मॉडल स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा अलाइशा खान ने। अलाइशा ने हाल ही में हरियाणा में आयोजित सात देशों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। अलाइशा ने इस जीत पर अपने परिवार व कोच रविन्द्र को श्रेय दिया है। वहीं उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में ख्वाजा मॉडल स्कूल का अहम रोल रहा। अलाइशा के सिल्वर मेडल जीत कर अजमेर आने पर गुरुवार को ख्वाजा मॉडल स्कूल में गुल पोशी कर उसका व अलाइशा के दादाजी का स्वागत किया गया। स्कूल प्राचार्य राजीव अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि यह न सिर्फ अजमेर बल्कि राज्य स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है।

डॉक्टर बनना है लक्ष्य

बॉक्सिंग भले ही अलाइशा का जुनून है, लेकिन वह डॉक्टर बन कर रोगियों की सेवा करना चाहती है।