30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर सभी ट्रेन फुलमफुल, घर आना-जाना हुआ मुश्किल

सभी रेलगाडिय़ों में लम्बी प्रतीक्षा सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 25 Oct 2019, 5:01 AM IST

दीपावली पर सभी ट्रेन फुलमफुल, घर आना-जाना हुआ मुश्किल

demo pic

अजमेर. दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अजमेर से होकर संचालित होने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल हो चुकी है। ऐसे में घर से बाहर व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले लोगों सहित देश की नामचीन शिक्षण संस्थाओं में पढऩे वाले हजारों विद्यार्थियों का दीपावली पर घर आना और वापस जाना मुश्किल हो गया है।

अजमेर से होकर लगभग 150 टे्रनें संचालित होती है। इनमेंं कुछ गाडिय़ां अजमेर से चलती है तो अधिकांश लंबी दूरी की गाडिय़ां है। इन सभी गाडिय़ों में दीपावली के आसपास लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। अनेक गाडिय़ों में तो यह प्रतीक्षा सूची 200 से 250 तक आ चुकी है जिनका कन्फर्म होना संभव नहीं है। ऐसे में इन यात्रियों के सामने अब सडक़ मार्ग ही एकमात्र विकल्प बचा है।

चार माह पूर्व आरक्षण बना परेशानी
गाडिय़ों में यात्रा तिथि से 120 दिन पूर्व आरक्षण कराया जा सकता है। यह स्थित विशेषकर महानगरों अथवा दूर दराज शहरों में निजी संस्थानो में कार्यरत लोगों के लिए परेशानी का सबब है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इन गाडिय़ों में आरक्षण खुलते ही अधिकांश सीटें फुल हो जाती है। ऐसे में छुट्टी की अनिश्चितता और शिक्षण संस्थाओं के अनिश्चित कार्यक्रम की वजह से यह लोग जल्दी आरक्षण नहीं करा पाते।

आना और जाना हुआ मुश्किल
गाडिय़ों में जगह नहीं होने की वजह से अब आकस्मिक कार्य से बाहर जाने अथवा शहर में वापिस आना सबसे बड़ी चुनौती है। दीपावली पर अपने घर पर आने के लिए मशक्कत करने के बावजूद उनका वापिस अपने कार्यस्थल लौटना भी आसान नहीं है।

इन गाडिय़ों में लंबी प्रतीक्षा सूची
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर अरावली एक्सप्रेस, उदयपुर- हरिद्वार-उदयपुर योगा एक्सप्रेस, अजमेर-दादर-अजमेर सुपररफास्ट, बरेली-भुज- बरेली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली सरायराहिल्ला- अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस -दिल्ली सरायरोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ, अजमेर- मैसूर एक्सप्रेस, अजमेर- कोलकात्ता-अजमेर एक्सप्रेस, अजमेर-जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस, उदयपुर-श्री वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, अजमेर-बंगलूरु एक्सप्रेस।