29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कार्रवाई का आरोप
Play video

राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कार्रवाई का आरोप

लौंगिया क्षेत्र का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 23 Sep 2019, 8:50 PM IST

अजमेर (Ajmer). भारतीय जनता पार्टी (Bjp)शहर जिला अजमेर ने लौंंगिया क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी अनिल नरवाल के विरुद्ध दुर्भावना एवं राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक के नाम जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक (Sp) को ज्ञापन सौंपा। भाजपा (Bjp) जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने बताया कि जब दो पक्षों के बीच देहली गेट पर झगड़ा हुआ तब अनिल नरवान मौके पर मौजूद भी नहीं थे बाद में वाल्मीकि समाज के लोगों व क्षेत्रीय जनता की सूचना पर अनिल नरवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन की ओर से वाल्मीकि समाज के लोगों की रिपोर्ट नहीं लेने पर एतराज जताते हुए प्रशासन को आड़े हाथ लिया। प्रशासन की ओर से उनके शब्दों के आधार पर गंभीर धाराओं में जो मुकदमा दर्ज किया है वह न्यायोचित नहीं है व एकतरफा कार्यवाही की जा रही है। हेड़ा ने क्षेत्र की पहाडिय़ों पर अवैध रूप से बस रहे बांग्लादेशी व अपराधी तत्वों की जांच करने की मांग प्रशासन से की है और अजमेर में भी एनआरसी (Nrc)की कार्यवाही करने की मांग का ज्ञापन पत्र सौंपा। उन्होंने अनिल पर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने एवं लोंगिया क्षेत्र में शांति समिति एवं जिम्मेदार लोगों की मीटिंग करवा कर आपसी सौहार्द कायम करने की मांग की गई। इस दौरान विधायक अनिता भदेल, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, जिला महामंत्री रमेश सोनी,आनंद सिंह राजावत, जय किशन पारवानीस रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।