अजमेर. अजमेर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्टों का वेस्ट मैटेरियल इन दिनों शहर की सूरत बिगाड़ रहा है। नियम कायदों को ताक पर रख कर सैकड़ों डम्पर मिट्टी शहर की सड़कों के किनारे, तालाब तथा अजमेर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में डाली जा रही है। जबकि नियमानुसार ठेकेदार को वेस्ट मेटेरियल ठेकेदार को डम्पिंग यार्ड में डालने का नियम है। इसके लिए ठेकेदार को भुगतान किए जाने का भी प्रावधान है। इसके बादजूद स्मार्ट सिटी के अभियंता शहर को गंदा करवाने में लगे हुए हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की साइर्ट से सूखी व गली मिट्टी के परिवहन के दौरान शहर की सड़कों भी खराब हो रही हैं। इससे शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।