6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोड शेडिंग के नाम पर हो रही औसतन दो घंटे की अघोषित बिजली कटौती

ट्रिपिंग व मेंटीनेंस की कटौती ने भी छीना लोगों का चैन पानी की सप्लाई पर भी असर अजमेर डिस्कॉम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 13 Jul 2021, 6:11 PM IST

ajmer discom

ajmer discom

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर. राज्य सरकार भले ही लोगों को 24 घंटे बिजली देने का दावा करे लेकिन हकीकत यह है कि आमजनता को प्रतिदिन औसतन 2 घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। कोराना और भीषण गर्मी का सामना कर रहे आमजन को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की कटौती कभी लोड शेडिंग पर हो रही है तो कभी जीएसएस मेंटेनेंस, फीडर मेंटीनेंस, मानसून मेंटीनेंस, दिवाली मेंटीेनेंस, सिस्टम इंप्रूवमेंट और कई प्रकार के फॉल्ट आने पर भी घंटो घंटो बिजली की कटौती आम बात। अजमेर शहर में लोगों को भी अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कभी बिजली रात में गुल हो जाती है तो कभी दोपहर में जिसकी कोई भी गणना नहीं होती है लेकिन आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले सप्ताह ही ट्रिपिंग से परेशान होकर अजमेर जिला सर्किल के अधीक्षण अभियंता ने अपने मातहतों को पीएचडी विभाग के समकक्ष अभियंताओं से मीटिंग कर केकड़ी में ट्रिपिंग की समस्या सुलझाने के लिए आदेश दिए थे, जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित ना हो।

इतनी हो रही है कटौती

अजमेर डिस्कॉम के अंतर्गत राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी जीएसएस पर ऑफ आवर्स घंटों यानी शाम 7 से रात्रि 11 बजे के बीच में वर्ष 2019-20 में 1200 ट्रिपिंग आने से 374 घंटे बिजली बंद रही। वर्ष 2020-21 में 2105 ट्रिपिंग होने से 640 घंटे 16 मिनट और वर्ष 2021-22 अप्रेल में 226 ट्रिपिंग से 49 घंटे 50 मिनट। मई महीने में 187 ट्रिपिंग से 34 घंटे 25 मिनट और जून महीने में 189 बार ट्रिपिंग आने से 58 घंटे 19 मिनट बिजली बंद रही।

पीक आवर में बिजली कटौती

जब बिजली की मांग सर्वाधिक होती है यानी पीक आवर्स यानी शाम 7 से रात्रि 11 के बीच में वर्ष 2019-20 में 223 ट्रिपिंग के कारण 106 घंटे बिजली बंद रही। वर्ष 2020 21 मैं 438 ट्रिपिंग के कारण लगभग 133 घंटे बिजली बंद रही। वर्ष 2021 22 में अप्रैल माह में 75 ट्रिपिंग 220 केवी जीएसएस पर आई जिससे 15 घंटे बिजली बंद रही। मई महीने में 79 ट्रिपिंग के कारण 17 घंटे बिजली बंद रही। जून के गर्मी के मौसम में इस साल सर्वाधिक 174 ट्रिपिंग के कारण लगभग 92 घंटे बिजली बंद रही। जून के महीने में सर्वाधिक लोड शैडिंग झुंझुनू जिले के 220 केवी जीएसएस पर आई जिससे 32 ट्रिपिंग के कारण लगभग 12 घंटे बिजली बंद रही।

33 केवी फीडरों पर यह है ट्रिपिंग का आलम

अजमेर डिस्कॉम में 33 केवी के 962 फीडर हैं। जून माह में 53 फीडरों पर 20 से अधिक बार ट्रिपिंग हुई। 130 फीडर ऐसे हैं जिन पर 11 से 20 ट्रिपिंग आई है। 33 केवी के 309 फीडर पर 4 से 10 ट्रिपिंग आई है। 470 फिडर ऐसे हैं जिन पर 3 से अधिक 3 से अधिक बार ट्रिपिंग आई हो। डिस्कॉम के 33 केवी के अलावा 11 केवी और एलटी लाइन की ट्रिपिंग होना सामान्य बात है। इससे आम जनता और औद्योगिक उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

read more: टाटा पावर के कामकाज की ऑडिट कराएगा डिस्कॉम- डॉ. कल्ला