5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ANASAGAR LAKE : बंद किए आनासागर झील के चैनल गेट

झील से दो इंच पानी कम कर 12.6 फीट पर किया जलस्तर, जून माह में भी की थी निकासी
less than 1 minute read
Google source verification
ANASAGAR LAKE : बंद किए आनासागर झील के चैनल गेट

ANASAGAR LAKE : बंद किए आनासागर झील के चैनल गेट

अजमेर. आनासागर झील से पानी की निकासी के लिए खोले गए एस्कैप चैनल के गेट बंद कर दिए गए। झील का वर्तमान में जल स्तर 12.6 फीट रखा गया है।

आनासागर झील की भराव क्षमता 13 फीट है। झील में वैशाली नगर के आसपास के नालों का पानी और एसटीपी से निकलने वाला साफ पानी भी झील में गिरता रहता है। इसके कारण पूरे सालभर झील भरी हुई रहती है। शहर में मानसून की तेज बारिश की स्थिति में निचली बस्तियों को बाढ़ जैसे हालात से बचाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने 12.8 फीट से दो इंच जल स्तर कम करने के लिए 31 जुलाई को दो चैनल गेट खोले थे। झील का जल स्तर मंगलवार को 12.6 फीट आने पर एस्कैप चैनल के गेट मंगलंवार को बंद कर दिए गए।

जून माह में भी की थी पानी की निकासी

आनासागर झील का जल स्तर जून माह में 13 फीट था। जिला प्रशासन के निर्देश पर जून माह के अंतिम सप्ताह में झील का जल स्तर 11 फीट करने के लिए एस्कैप चैनल के गेट खोले गए। झील का जल स्तर 11.7 फीट रहने पर एस्कैप चैनल के गेट 5 जुलाई को बंद कर दिए। जिसेक बाद हुई बारिश के कारण झील का जल स्तर बढकऱ 12.8 फीट पहुंच गया था।
उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान एस्कैप चैनल से निकलने वाले पानी से निचली बस्तियों में पानी भर जाता है। पिछले साल मानसून की अच्छी बारिश के चलते झील का जल स्तर 15 फीट तक पहुंच गया था। इस पर एस्कैप चैनल के गेट खोलकर पानी की कई दिनों तक निकासी गई थी।