29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमावस्या पर श्राद्ध और पितृ तर्पण करने वालों का लगा रहा तांता

पुष्कर सरोवर के घाटों पर पितृ शांति व प्रसन्नार्थ किए कर्म  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 28 Sep 2019, 10:49 PM IST

अमावस्या पर श्राद्ध और पितृ तर्पण करने वालों का लगा रहा तांता

पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर शनिवार पिंडदान करते पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रपोत्री राजश्री चौधरी तथा फिल्म निदेशक राजकुमार हीरानी।

पुष्कर (अजमेर). सरोवर के घाटों पर शनिवार अमावस्या पर पितृ तर्पण व पिंडदान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन तर्पण श्राद्ध किए गए। लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने वराह घाट पर पितृ तर्पण किए। वहीं पुलिस के महानिदेशक लॉ एंड आर्डर एम: एल: लाठर ने भी पितृ शांति व प्रसन्नार्थम कर्म करके तर्पण किया।
फिल्म निर्देशक हिरानी ने की पुष्कर पूजा

मुन्नाभाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स, पीके व संजू जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक राजकुमार हिरानी ने शनिवार पुष्कर सरोवर के घाट पर पूर्वजों के पिंडदान किए। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों के आग्रह पर हिरानी शीघ्र ही पुष्कराज पर फिल्म बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीकानेर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम, जीआरपी एसपी श्वेता धनखड़ ने भी पूजा अर्चना की।

नेताजी बोस की प्रपौत्री ने किया श्राद्ध
नेताजी सुभाचंद बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने शनिवार अमावस्या पर पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर मंत्रोच्चार के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान व तर्पण किया। पत्रिका से बात करते हुए उन्होंने बताया कि देश के लिए मरमिटने वाले शहीदों की आत्म शांति के लिए भी तर्पण किया।