29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी के तेज बहाव से एक और एनिकट टूटा

आनासागर से आ रहा है तेज बहाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 9 Aug 2019, 5:30 AM IST

Another anicot broken due to high water flow

पानी के तेज बहाव से एक और एनिकट टूटा

पीसांगन (अजमेर). अजमेर की आनासागर झील के एस्केप चैनल के गेट खोलने पर तेज बहाव के साथ आ रहे पानी से क्षेत्र के कलातों के कुएं के पास स्थित एनिकट गुरुवार सुबह सवा 11 बजे टूट गया। एनिकट टूटने के बाद पानी अपने पूरे वेग के साथ नूरियावास व बुधवाड़ा की ओर आगे बढ़ गया। जिससे नूरियावास में दांतड़ा रोड स्थित सरहद की ओर खेतों में पानी भर गया। वही यह पानी नूरियावास के बाद बुधवाड़ा पहुंचा। जहां दांतड़ा रोड स्थित रपट छलक उठी।

भांवता ग्राम पंचायत के कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ लिपिक डालचंद जाटोलिया ने बताया कि आनासागर का पानी सबसे पहले पांच दिन पूर्व भांवता पंचायत के मजीतिया वाटर बक्स के पास स्थित एनिकट पहुंचा। तेज बहाव के कारण कटाव आने पर पंचायत प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से बजरी के 400 से अधिक बैग भरवाकर पाल को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया। लेकिन आनासागर से आते पानी का वेग अचानक बढ़ गया। जिससे एक दिन पूर्व मजीतिया वाटर वक्र्स के पास स्थित एनिकट पांचवे दिन टूट गया।

मजीतिया एनिकट टूटने के बाद इसका पानी नाथूथला में रावतों के कुएं के पास स्थित एनिकट में पंहुचा। जहां भांवता के हरिजन बस्ती व खटीक बस्ती के मकानों में पानी घुस गया। रावतों के कुएं के पास स्थित एनिकट से होता हुआ यह पानी कलातो के कुएं के पास स्थित एनिकट में पहुंचा और पानी का तेज वेग होने से यह एनिकट भी टूट गया।

पहुंचा प्रशासन

कलातों के कुएं के पास स्थित एनिकट टूटने की सूचना व भांवता में हरिजन बस्ती व खटीक मोहल्ले के मकानों में पानी भरने की सूचना पर कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी भांवता डालचंद जाटोलिया, गिरदावर महेश कुमार, पटवारी चंद्रकांता विजय, उपसरपंच गोपाल सिंह राठौड़, वार्ड पंच मुरलीधर शर्मा, पंचायत सहायत विजेंदर कुमार व किरण नरुका, ग्राम विकास अधिकारी डोडियाना शिवराज गुर्जर, गिरदावर ओमप्रकाश, डोडियाना पटवारी सुमन बाला आदि मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लेते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दी। वही एनिकट टूटते पर इन्होंने सागरमती नदी के केचमेंट एरिया में मवेशी चरा रहे चरवाहों को भी अलर्ट कर बहाव क्षेत्र से दूर भेजा।

भांवता व नाथूथला का टूटा संपर्क

आनासागर झील से आते पानी से वर्तमान में भांवता व नाथूथला का सड़क संपर्क टूट चुका है। भांवता से नाथूथला की दूरी महज 1 किलोमीटर है, लेकिन भांवता को नाथूथला में जोडऩे वाले रास्ते में सागरमती नदी का बहाव क्षेत्र आने की बदौलत भांवता व नाथूथला को आपस में जोडऩे वाली सड़क पर वर्तमान में 3 फीट से अधिक पानी भरा है।

विद्यार्थियों की छुट्टी

कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी डालचंद जाटोलिया ने बताया कि नाथूथला से भांवता में स्थित विभिन्न विद्यालयों में पढऩे के लिए कम से कम 80 विद्यार्थी आते हैं। जिनको बीच राह 3 फीट से अधिक पानी का भराव होने के कारण पीईईओ पुष्पा धैगया ने एहतियातन अभिभावकों व परिजनों को नोटिस जारी कर विद्यार्थियों को पानी का बहाव व भराव कम होने तक विद्यालय नहीं भेजने के निर्देश दिए हैं।

आज पानी पहुंचेगा रामपुरा डाबला

यदि पानी इसी तेज वेग से आता रहा तो शुक्रवार को आनासागर का पानी रामपुरा डाबला में कालेसरा रोड पर स्थित एनिकट में पहुंच जाएगा।

उपखंड प्रशासन भी अलर्ट

नाथूथला में एनीकट टूटने की सूचना व आनासागर एस्केप चैनल से तेज वेग से बहकर आते पानी को लेकर उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी, तहसीलदार किसनाराम चौधरी, थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल, विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान दिनभर हालातों पर नजर टिकाए रहे और अपने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए मौका मुआयना भी किया।