
Anti Ragging Cell
अजमेर. सरकारी और निजी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए शिकायत निवारण, महिला प्रकोष्ठ और एंटी रैगिंग सेल बनाने जरूरी होंगे। इसके अलावा प्राचार्यों को शिक्षकों और विद्यार्थियों से नियमित संवाद रखना होगा। यह बात कॉलेज शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक मेहरा ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छह कॉलेज प्राचार्यों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि सभी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियां बढ़ाई जाने की जरूरत है। सभी कॉलेज में शिकायत निवारण, महिला प्रकोष्ठ, एंटी रैगिंग और अन्य सेल बनाने जरूरी होंगे। प्राचार्य और कमेटी संयोजक इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों से प्राचार्योंं को संवाद भी करना होगा। साथ ही नवाचार योजनाओं की रिपोर्ट भेजनी होगी।
26 को बांटेंगे नि:शुल्क पुस्तक
सभी कॉलेज में 26 जनवरी को विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान अथवा सम-सामायिकी से जुड़ी पुस्तकें नि:शुल्क बांटी जाएगी। किसी कारणवश पुस्तक वितरण नहीं होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा परीक्षाओं के बाद भी पुस्तक वितरण हो सकेगा।
Published on:
19 Jan 2019, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.