30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेक्चरर बनना है तो भरें NET के फार्म, फिर नहीं मिलेगा आपको मौका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Mar 2019, 8:14 AM IST

net-jrf exam 2019

net-jrf exam 2019

अजमेर. नेट-जेआरएफ के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह परीक्षा जून के दूसरे पखवाड़े में कराएगी।

ऑनलाइन फार्म 30 मार्च तक

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिसटेंट लेक्चरर तथा शोधार्थियों की फैलोशिप योग्यता के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा कराई जाती है। आजादी के बाद से वर्ष 2013-14 तक यूजीसी तथा उसके बाद पिछले साल तक सीबीएसई ने यह परीक्षा कराई। केंद्र सरकार ने अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। जून में होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फार्म 30 मार्च तक भरे जा सकेंगे।

कुछ यूं चलेगी परीक्षा (एनटीए के अनुसार)
एजेंसी 20 से 28 जून तक नेट-जेआरएफ परीक्षा कराएगी। प्रतिदिन सुबह 9.30 से 1 और दोपहर 2.30 से 6 बजे तक पेपर होंगे। अभ्यर्थियों के विषयवार पेपर कराए जाएंगे। मालूम हो बीते वर्ष 18 से 22 दिसंबर यह परीक्षा कराई गई थी। सत्तर साल में पहली बार हुआ जबकि यह परीक्षा पांच दिन तक कराई गई।

यह होंगे पेपर

विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, केमिस्ट्री, फिजिक्स, योग, गांधीयन स्टडीज, इकोनॉमिक्स, इतिहास, राजनीति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रबंधन, कॉमर्स, दर्शनशास्त्र, समाज शास्त्र, भारतीय और विदेशी भाषाएं