31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Appointment: 2500 स्वयंसेवक और होमगार्ड की होगी प्रदेश में भर्ती
Play video

Appointment: 2500 स्वयंसेवक और होमगार्ड की होगी प्रदेश में भर्ती

स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Dec 2019, 5:49 PM IST

अजमेर. प्रदेश में 2500 स्वयंसेवक (volunteer) सहित स्थाई होमगार्ड (home guard) की भर्ती जल्द होगी। आगामी वित्तीय वर्ष तक नियुक्ति (appointment) प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात होमगार्ड के महानिदेशक राजीव दासोत (rajiv dasot) ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

Read More: दिवंगत पति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए विदेशी महिला पर्यटक ने पुष्कर में किया नम आंखों से अस्थि विर्सजन

दासोत ने कहा कि प्रदेश में होमगार्ड के पद रिक्त हैं। सबसे पहले ढाई हजार स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अलावा होमगार्ड (home guard) के स्थाई पदों को भरा जाएगा। ताकि गृह रक्षा विभाग (home guards) में स्टाफ की कमी नहीं रहे। अस्थाई होमगार्ड के कल्याण के लिए भी विभाग ने नवाचार किया है।

Read More: Crime News : महिला की सूझबूझ से पलटा पासा ,आए थे ठगने हो गए नौ-दो ग्यारह

ऐसे होमगार्ड जिनकी आयु 55 वर्ष हो चुकी है वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (retirement) ले सकते हैं। उनके पुनर्वास और कल्याण (welfare) के लिए 1.50 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। इससे वे व्यापार या आजीविका का कोई साधन तैयार कर सकेंगे।

Read More: ajmer news : कलक्ट्रेट की छत से हटाई शराब की बोतलें

कांस्टेबल के समान हैं अधिकार
होमगार्ड के अधिकारों के सवाल पर दासोत ने कहा कि जितना पुलिस के कांस्टेबल (constable) का विभिन्न मामलों में कार्रवाई अथवा अन्य अधिकार (rights) प्राप्त हैं, उतने ही होमगार्ड के अधिकार हैं। इसके लिए गृह रक्षा विभाग के नियम बने हुए हैं। होमगार्ड सेवा को किसी से कमतर समझने की आवश्यकता नहीं है।

Read More: RPSC NEWS : कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

पदोन्नति की खुली राह
दासोत ने कहा कि कम्पनी कमांडर (company commandor) से डिप्टी कमांडेंट की डीपीसी से बीस साल बाद पदोन्नति की राह खुली है। अब हैड कांस्टेबल से प्लाटून कमांडर (platoon commndor), कंपनी कमांडर से डिप्टी कमांडेंट की पदोन्नति जल्दी हो सकेंगी। इसके लिए सरकार और नागरिक गृह रक्षा विभाग पूरी पारदर्शिता से कामकाज रहा है।

Read More: Weather: तीखी धूप और गलन, सुबह से मौसम सर्द

किया होमगार्ड दफ्तर का निरीक्षण
दासोत ने होमगार्ड के दफ्तर (office) का निरीक्षण किया। उन्होंने होमगार्ड के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही होमगार्ड से समस्याएं भी पूछी।