30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पुख्ता होगी व्यवस्थाएं

पुष्कर मेला 28 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक, सलाहकार समिति की बैठक में जिला कलक्टर,अजमेर ने व्यवस्थाओं पर की चर्चा, रोडवेज की सौ अतिरिक्त बसें लगाने का निर्णय, नशे के विरोध पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 6 Sep 2019, 8:35 PM IST

Arrangements will be strengthened at International Pushkar Fair

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पुख्ता होगी व्यवस्थाएं,अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पुख्ता होगी व्यवस्थाएं

अजमेर. जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए। सुरक्षा, सांस्कृतिक आयोजन, वाहन पार्र्किंग, सरोवर के घाटों पर निगरानी,मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक सहित पर्यटकों की सुविधाओं पर खास ध्यान देना होगा।

व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी को निष्ठा के साथ कार्य करने होंगे। यह सभी कार्य 15 अक्टूबर तक जरूरी है। जिला कलक्टर शुक्रवार को पुष्कर मेला सलाहकार समिति की कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग से कहा कि नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएं। मेला स्थल के आसपास होने वाली पार्किंग में ठेकेदार को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहें। मेले के दौरान उचित मूल्य पर खाने के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए रसद विभाग को तैयारी करनी होगी। पुष्कर सरोवर के घाटों पर माइक व्यवस्था तथा महिला तैराक उपलब्ध रहे। साथ में संकेतक भी लगाए जाएं। घाटों पर महिलाओं के चैंजिंग रूम की व्यवस्था जरूरी है।

मेला क्षेत्र में निर्मित खेलियों, पशुपालन विभाग के भवनों एवं अन्य संरचनाओं का कार्य पीडब्ल्यूडी से कराने की सहमति जताई गई। रोडवेज की ओर से 100 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

सख्ती से हटाएंगे अतिक्रमण

जिला कलक्टर ने मेले में जहर खुरानी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस से विशेष अभियान के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में खेळियों के साथ में पानी भरने के लिए जलदाय विभाग को पाबंद किया गया। उन्होंने कहा कि दुकानों के अस्थाई अतिक्रमण सख्ती से हटाए जाएंगे। दुकानदार जनरेटर का उपयोग नहीं कर सकेगा। अजमेर डेयरी की ओर से अतिरिक्त बूथ लगाकर दूध उत्पाद की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा विभाग फॉगिंग व स्प्रे समय पर कराकर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराएगा।

मेले के दौरान नगर पालिका की जिम्मेदारी सफाई, स्ट्रीट लाइट रहेगी। मेला मैदान के पास ही नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा। मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थोंं की नियमित जांच की जाएगी। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सरोवर के आसपास 24 घंटे गोताखोर एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सेवाएं देंगे।

4 से 11 नवम्बर तक रंगारंग कार्यक्रम

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजय अरोड़ा ने बताया कि मेला अवधि 28 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक निर्धारित है। मेला स्थल पर 4 से 11 नवम्बर तक प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। बैठक में पीसागंन के प्रधान, एडीएम आनन्दी लाल वैष्णव एवं कैलाश चंद लखारा,आईएएस प्रशिक्षु नित्या के,उपखंड अधिकारी दीपिका तोमर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।