26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादी की सजगता से पांच साल की बालिका के अपहरण का प्रयास नाकाम

अपने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर बच्चियों को खाना खिलाने का बनाया बहाना, शोर मचाने व पीछा करने पर बच्ची को छोड़ भागी आरोपित महिलाएं

less than 1 minute read
Google source verification
attempt-to-kidnap-five-year-old-girl-due-to-grandmother-s-awareness

Attempt ti kidnep

केकड़ी (अजमेर). यहां काजीपुरा इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास दादी की सजगता के चलते विफ ल हो गया। देर शाम दो महिलाएं काजीपुरा निवासी सुरेश के घर आई और अपने आपको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताया। उन्होंने पंचायत समिति में कन्या भोज आयोजित होने की जानकारी देकर छोटी बच्चियों को खाना खिलाने ले जाने की बात कही। इसके बाद एक महिला सुरेश की 5 वर्षीय पुत्री को अपनी गोद में उठाकर घर से बाहर ले आई।

इस दौरान दादी ने बच्ची को ले जाने से मना किया,लेकिन महिलाएं नहीं मानी। बच्ची को लेकर वहां से रवाना हो गई। ऐसा देख दादी ने शोर मचाते हुए महिलाओं का पीछा किया। यह देख दोनों महिलाएं बच्ची को घर से थोड़ी दूर छोडक़र भाग छूटी। बताते है कि एक महिला ने राजपूती पोशाक एवं दूसरी महिला ने घाघरा ओढऩी पहन रखी थी। वहां मौजूद लोगों की मानें तो दोनों महिलाओं को एक बाइक सवार थोड़ी देर पहले ही गली के मुहाने पर छोड़ कर गया था।

मासूम बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आते ही काजीपुरा इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना पर केकड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके साथ ही संदिग्ध महिलाओं पर नजर रखने के लिए मुख्य मार्गों पर सादा वर्दी में पुलिस के जवान तैनात किए हैं। घटना के संबंध में केकड़ी थाना पुलिस में फिलहाल किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया है।

इनका कहना है

काजीपुरा इलाके में मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास करने की जानकारी मिली है। घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वास्तविकता के बारे में फि लहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
राजेंद्र कुमार गोदारा, थानाधिकारी केकड़ी