30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Awareness: इन्हें जरूरत है सिर्फ प्यार की, आपको करना है इतना सा काम

टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से बातचीत कर वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Apr 2019, 9:44 AM IST

protect animals

protect animals

अजमेर/ब्यावर.

वन क्षेत्र से सटे आबादी क्षेत्रों में पैंथर की लगातार मौजूदगी के चलते वन विभाग की जयपुर व अजमेर की एक टीम जिले के विभिन्न इलाकों में पहुंची। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से बातचीत कर वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी।

आईएफएस रविकुमार ने बताया कि टीम ने मसूदा, देवमाली, दौलपुरा द्वितीय, रामगढ़, देवास, टमाटर मंडी, रतनपुरा नाडी, बानोला, गोवलिया व शिवपुरा घाटा सहित अन्य क्षेत्रों मे दौरा किया। इस दौरान पैंथर के विचरण क्षेत्र की जानकारी ली। यहां पर पैंथर के रहने के स्थान सहित अन्य जानकारियां जुटाई।

बताया लोगों को...
इसके अलावा लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि वन विभाग की ओर से ब्यावर वन क्षेत्र में लेपर्ट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके तहत रेस्क्यू सेंटर बनाया जाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जयपुर व अजमेर से आई टीम को भी रेस्क्यू सेंटर बनाने से पहले क्षेत्र का सर्वे कर जानकारी जुटाने से जोडकऱ देखा जा रहा है।