14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात साल बाद हत्थे चढ़ा ये डकैत, दिनदहाड़े यूं लूट लिया था बैंक

सात साल पहले हुई थी भांवता बैंक में वारदात। डकैत कैशियर से मारपीट कर चार लाख रुपए लूट कर हो गए थे फरार

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

raktim tiwari

Jun 10, 2017

police arrest dacoit of bank loot

police arrest dacoit of bank loot

निकटवर्ती ग्राम डुमाडा के रोड पर स्थित पलाडा फार्म हाउस के पास भांवता बैंक के कैशियर से सात वर्ष पूर्व मारपीट कर चार लाख की डकैती की वारदात को अंजाम देने के आरोप मे गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

मामले पुलिस ने डकैती की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन छठा आरोपी जयपुर के जगतपुरा निवासी राकेश उर्फ देवपुत्र उर्फ कालू पुत्र मोहनलाल 39 वर्ष घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसकी 7 साल तक विभिन्न ठिकानों में सतत तलाश के बाद मांगलियावास पुलिस ने ब्यावर जेल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। जिसे शुक्रवार को नसीराबाद न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया जायेगा।

सराधना चौकी इंचार्ज गणपतराम पालडिय़ां ने बताया कि 28 जून 2010 को भांवता में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर देवराज पुत्र नाथूराम कोली व एक महिला कर्मचारी के साथ बैंक के 4 लाख रुपए लेकर अजमेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डूमाडा रोड पर स्थित पलाडा फार्म हाउस के पास छह डकैतों ने उन पर हमला कर दिया और बंदूक की नोक पर चार लाख रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया ।

मामले में बैंक मैनेजर देवराज की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुये मांगलियावास पुलिस ने पूर्व में पांच डकैत मशीनिया निवासी शैतान चीता, भांवता निवासी पुष्कर सिंह, हरियाणा पानीपत निवासी सुनील, चौमू निवासी नाथू लाल, हरियाणा के रोहतक मे मोरखेड़ी निवासी मनोज पुत्र नाहरसिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां आरोपित को जेल भेज दिया।

वहीं डकैती के मामले में 7 साल से फरार चल रहे छठे आरोपी जयपुर के जगतपुरा निवासी राकेश उर्फ देवपुत्र उर्फ कालू पुत्र मोहनलाल 39 वर्ष को प्रोडक्शन वारंट से ब्यावर जेल से गिरफ्तार किया गया। जिसे नसीराबाद न्यायालय में पेश कर दो दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया।