30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनोग्राफी करने के बजाय देखते है मरीज

  राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय : एक माह से ज्यादा का बेकलॉक, इसके बावजूद सौंपे गए है अन्य कार्य, एक और रेडियोलॉजिस्ट लगे तो सुधरे व्यवस्थाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 2 Oct 2019, 8:59 PM IST

सोनोग्राफी करने के बजाय देखते है मरीज

सोनोग्राफी करने के बजाय देखते है मरीज

ब्यावर. राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में दो रेडियोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत है और एक ही कार्यरत है। एेसे में सोनोग्राफी के लिए कई मरीजों को एक माह से ज्यादा समय का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी सोनोग्राफी के लिए नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को मरीज देखने सहित अन्य कार्य भी करने पड़ रहे है। चिकित्सालय में एक ही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. साबिर हुसैन कार्यरत है। सोनोग्राफी के लिए रोजाना सत्तर से अस्सी मरीज आते है और यहां पर करीब पैतालीस से पचास मरीजों की ही सोनोग्राफी हो पाती है। एेसे में बेक लॉग बढ़ रहा है और एक माह बाद की तारीख दी जा रही है। गौरतलब है कि चार जिलों से सटे अमृतकौर चिकित्सालय में दूर दराज से भी मरीज आते है।

अन्य कार्य का दबाव

सोनाग्राफी तो आने वाले सभी मरीजों की नहीं की जा रही है लेकिन इसके बावजूद ाी रेडियोलॉजिस्ट साबिर हुसैन के पास कुछ एक्स रे रिपोर्ट तैयार करने, न्यायालय की तारीख पेशी पर जाने, विभागाध्यक्ष का कार्य करने के साथ सीटी स्केन का नोडल प्रभारी भी बनाया गया है। साथ ही कईं बार मरीज देखने के लिए भी ड्यूटी लगा दी जाती है।

पटरी पर नहीं व्यवस्थाएं

अस्पताल में इस वर्ष मार्च माह की शुरूआत में दो रेडियोलॉजिस्ट थे, लेकिन एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजकुमार सैन का स्थानान्तरण हो गया और इसके बाद कोई नियुक्ति नहीं हुई। छह माह से यह पद खाली पड़ा है और तब से बिगड़ी व्यवस्थाएं अब तक पटरी पर नहीं आ रही है।

इनका कहना है...

रेडियॉलोजी में अकेला चिकित्सक है, दो पद स्वीकृत है। करीब पचास सोनोग्राफी रोजाना करता हूं, फिर भी रह जाती है तो आगे की तारीख देनी पड़ती है। छह माह से पद खाली है, इसके बावजूद मरीज परामर्श, न्यायालय पेशी, विभागाध्यक्ष, एक्स रे रिपोर्ट,सिटी स्केन नोडल प्रभारी का काम भी है। एक और रेडियॉलोजिस्ट लगाया जाना चाहिए।

डॉ. साबिर हुसैन, रेडियोलॉजिस्ट, एकेएच ब्यावर