29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब तक 51 ने भरे 66 नामांकन, कल अन्तिम दिन, लगेगा मेला

नगर निकाय चुनाव : करीब छह सौ से ज्यादा ने लिए नामांकन, सोमवार को 49 ने दाखिल किए 64 नामांकन, भाजपा व कांग्रेस ने जारी नहीं की अधीकृत सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 4 Nov 2019, 6:35 PM IST

अब तक 49 ने भरे 64 नामांकन, कल अन्तिम दिन, लगेगा मेला

अब तक 49 ने भरे 64 नामांकन, कल अन्तिम दिन, लगेगा मेला


ब्यावर. नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अन्तिम दिन है। भाजपा व कांग्रेस ने अधीकृत सूची भी जारी नहीं की। मंगलवार को अधीकृत सूची भी जारी हो जाएगी और एेसे में नामांकन भरने वालों का अन्तिम दिन मेला लगेगा। सोमवार को 49 उम्मीदवारों ने 64 नामांकन दाखिल किए। अब तक51 उम्मीदवार 66 नामांकन दाखिल कर चुके है। अब तक करीब छह सौ से ज्यादा लोग आवेदन फार्म ले चुके हैं। पार्टी की ओर से अधीकृत सूची जारी नहीं हुई लेकिन भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन जमा हुए।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में लोक सूचना जारी करने के साथ ही नामांकन भरने का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। शनिवार को दो उम्मीदवारों ने दो नामांकन दाखिल किए। रविवार को अवकाश रहा। सोमवार को सुबह से ही आवेदन फार्म जमा कराने वालों का तांता लगा रहा। नामंाकन दाखिल करने के लिए वार्ड संख्या एक से पन्द्रह, सोलह से तीस, इकतीस से पैतालीस व छियालीस तक के लिए अलग अलग चार काउन्टर लगाए। यहां उम्मीदवारों ने अपने वार्ड के मुताबिक नामांकन दाखिल किया। लोगों की भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए।
गौरतलब है कि निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन फार्म दाखिल करने की अन्तिम तिथि पांच नवम्बर है। नामांकन पत्रों की जांच ६ नवम्बर को होगी। आठ नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ नवम्बर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान १६ नवम्बर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। सभापति के लिए मतदान २६ कोनिर्वाचन विभाग की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के तहत सभापति पद के लिए लोकसूचना २० नवम्बर को जारी होगी। २१ नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। २२ नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। २३ को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। २६ नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति पद के लिए मतदान २७ नवम्बर को होगा।