30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर में सुबह दस बजे तक 32.31 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव : साठ पार्षदों के लिए चुनाव मैदान में दौ सौ अठाइस प्रत्याशीएक लाख छह हजार छह सौ चालीस कुल मतदाताएक सौ ग्यारह बूथों पर मतदान, मतगणना उन्नीस नवम्बर को एसडी कॉलेज में होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 16 Nov 2019, 11:35 AM IST

ब्यावर में सुबह दस बजे तक 32.31 प्रतिशत हुआ मतदान

ब्यावर में सुबह दस बजे तक 32.31 प्रतिशत हुआ मतदान

ब्यावर. नगरपरिषद के पार्षद चुनाव के लिए मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह सात बजे से दस बजे तक करीब साढे़ बत्तीय प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एक लाख छह हजार छह सौ चालीस कुल मतदाता है। पार्षद के साठ पदों के लिए दौ सौ अठइस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें उनसाठ भाजपा, उनसाठ कांग्रेस, पांच बसपा व एक सौ पांच निर्दलीय है। वार्ड संख्या तरेपन से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन अमानत राशि जमा नहीं कराने के कारण निरस्त हुआ, जबकि वार्ड सत्तावन से भाजपा उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला उन्नीस नवम्बर को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में होने वाली मतगणना में होगा। इसके बाद सभापति पद के लिए लोकसूचना बीस नवम्बर को जारी होगी। इकीस नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। बाइस नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। तेईस को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। छब्बीस नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति पद के लिए मतदान सत्ताइस नवम्बर को होगा।