17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वो Bike से आए इस Lady के पास, अचानक अंजाम दिया ये करतूत

बाइकर्स ने दी वारदात अंजाम। वृद्धा घर से साड़ी के साथ थैली में लेकर निकली थी ये कीमती सामाान।

less than 1 minute read
Google source verification
Stopped bike in filmy style and  snatched chain fr

Stopped bike in filmy style and snatched chain from lady neck

रामनगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक वृद्धा का पर्स छीनकर भाग गए। गंज थाना पुलिस ने पीडि़ता के पुत्र की शिकायत घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वारदात गत रविवार शाम को पेश आई। पुष्कर रोड निवासी आदित्य पैगोरिया ने बताया कि उसकी मां उमा देवी साड़ी पर फॉल और पीको कराने के लिए घर से निकली थी। लौटते समय शाम करीब 7.45 बजे अंधेरा हो गया।

अनहोनी की आंशका के चलते उमा देवी ने गले में पहना हार और दो अंगूठियां उतारकर अपने पर्स में रख ली। पर्स में पांच हजार रुपए भी थे।

वह घर के निकट रामनगर क्षेत्र में पहुंची ही थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और उसके हाथ से पर्स झपट कर भाग गए। उमा देवी के छोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक मोटरसाइकिल सवार रफूचक्कर हो गए।