30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud-बायोमैट्रिक से पकड़ी धांधली, तीन अभ्यर्थियों गिरफ्तार

सीआरपीएफ सिपाही भर्ती : फॉयसागर रोड स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र द्वितीय में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन अभ्यर्थियों का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 2 Sep 2019, 4:30 AM IST

Fraud-बायोमैट्रिक से पकड़ी धांधली, तीन अभ्यर्थियों गिरफ्तार

Fraud-बायोमैट्रिक से पकड़ी धांधली, तीन अभ्यर्थियों गिरफ्तार

अजमेर. फॉयसागर रोड स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र द्वितीय में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन अभ्यर्थियों का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। बायोमैट्रिक से उनकी धांधली पकड़ में आ गई। ग्रुप केन्द्र अधिकारियों ने इस संबंध में गंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र द्वितीय के कमांडेंट ने रिपोर्ट दी कि सिपाही भर्ती में शनिवार को आए दौसा जिले के सुरजन सिंह, मनीषकुमार मीणा और सवाई माधोपुर निवासी दिलकुश मीणा का बायोमैट्रिक मिलान नहीं होने पर संदेह गहरा गया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आया। उन्होंने बताया कि दलाल के मार्फत उन्होंने लिखित परीक्षा में अपने स्थान पर तीन युवकों को भेज दिया। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण के बाद तीनों शनिवार को होने वाली शारीरिक दक्षता के लिए आए, लेकिन बायोमैट्रिक मिलान में फंस गए। ग्रुप केन्द्र के कमांडेंट की शिकायत पर रविवार रात पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर का है दलाल

पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि फर्जीवाड़े में जयपुर के दलाल की भूमिका है। पुलिस उनसे दलाल के संबंध में भी गहनता से पड़ताल में जुटी है। गौरतलब है कि गत दिनों सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र प्रथम में भी अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा दिलवाने के बाद पकड़े गए थे। पुलिस ने मामले में दलाल को गिरफ्तार किया था।