29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध : अब तीन गेट से पानी की निकासी

पानी की आवक लगातार जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 27 Aug 2019, 5:00 AM IST

बीसलपुर बांध : अब तीन गेट से पानी की निकासी

बीसलपुर बांध : अब तीन गेट से पानी की निकासी

मेवदाकलां (अजमेर).

बीसलपुर बांध की पूरा भरने के बाद पानी की आवक लगातार जारी रहने के कारण सोमवार को एक गेट और खोलकर पानी की निकासी की गई। रविवार को त्रिवेणी का गेज फिर से बढऩे पर सोमवार को सुबह तीन गेट खोलकर करीब 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी प्रति घंटे की जा रही है। बांध के प्रत्येक गेट को एक-एक मीटर खोला गया है। बांध का पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

बांध के कैचमेंट एरिए भीलवाड़ा व चितौड़ सहित आस-पास क्षेत्र में हुई बारिश के बाद बनास नदी में पानी की आवक बढऩे से बांध के तीन गेट खोलने पड़े हैं। बांध के तीनों गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। बांध के एईएन मनीष बंसल ने बताया कि त्रिवेणी का गेज 1.90 मीटर चल रहा है। वहीं खारी व डाई नदी से भी पानी की आवक जारी है।

1 सितम्बर से बढ़ेगी पेयजल आपूर्ति
बीसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर व टोंक जिले के लिए 1 सितम्बर से पेयजल आपूर्ति बढ़ा दी जाएगी। अभी जयपुर सहित ग्रामीण इलाकों को 405 एमएलडी व अजमेर जिले को 290 एमएलडी व टोंक जिले को 25 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। एक सितंबर से पेयजल सप्लाई में बढ़ोतरी की जाएगी।