
BJP crtisize congress leaders
अजमेर।
शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। प्रकाश रोड, एच .बी फर्नीचर से धोलाभाटा चौराहे तक सड़क निर्माण के शिलान्यास समारोह में हुआ विवाद इसका उदाहरण है। भाजपा नेताओं ने जारी संयुक्त बयान में यह आरोप लगाए है।
बयान में आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के शिलान्यास समारोह में दक्षिण विधायक व महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के उद्बोधन दे रही थी। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद रेखा पिंगोलिया सहित कुछ कांग्रेसी लोगों ने कार्यक्रम में हंगामा करते हुए सड़क निर्माण का विरोध किया। बाद में राजनीति से प्रेरित होकर बाद में अलवर गेट थाने में झूठी रिपोर्ट दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिंगोलिया पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप भी लगाया।
निंदा करने वालों में रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, डॉ प्रियशील हाड़ा, धर्मेश जैन, संपत सांखला, घीसू गढ़वाल, राजेश भाटी, जितेन्द्र चौहान, मुकेश मीणा, बलराज कच्छावा, मनोज डीडवानिया, भवानी सिंह जैदिया, संतोष मौर्य, प्रशांत यादव, विनीत कृष्ण पारीक, महावीर, जगदीश, पिंकी, अनीष मोयल, रचित कच्छावा, पवन सिवासिया शामिल है।
पिंगोलिया ने मंत्री भदेल पर लगाया अभद्रता का आरोप
दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद वकील रेखा पिंगोलिया ने महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल पर स्वयं सहित अन्य कांग्रेसियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पिंगोलिया ने बयान जारी कर बताया कि भाजपा समर्थकों ने मंत्री के इशारे पर उसके साथ अभद्रता की और पुलिस को बुलवा लिया। उनका आरोप है कि वार्ड 33 में छह माह पूर्व विकास कार्य का उद्घाटन किया था।
उस पर आज तक काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने थोथे दावे व ओछी राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। कांग्रेसी पार्षद चंदन सिंह, द्रोपदी कोली, निर्मल बैरवाल, मनोज बैरवा, चंद्रशेखर बालोटिया, गोपाल सिंह चौहान, ललित वर्मा, समीर शर्मा, कैलाश कोमल, ललित भाटी, अमोलक सिंह छाबड़ा, अजय त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के लोकसभाक्षेत्र अध्यक्ष राकेश शर्मा, रेणू मेघवंशी, प्रताप यादव, शिव कुमार बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि ने भी पिंगोलिया के साथ हुए व्यवहार की निंदा की है।
Published on:
8 Apr 2018, 9:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.