चिकित्सामंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कोरोना से होने वाली जनहानि को रोकना है। उन्होनें ने कहा कि मेडीसिटी योजना स्थगित नही की गई है इसे पुन: शुरु किया जाएगा। प्रभारीमंत्री कटारिया ने कहा कि सरकार ने मानवता की सेवा के लिए प्रण किया कि कोई भूखा नहीं सोए, इसके लिए निचले स्तर तक मजबूत बनाकर काम हुआ। प्रदेश में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया गया। सभी को राशन उपलब्ध करवाया गया है। एनएफ एस,के तहत लोगों को लाभ दिया गया है। सड़क,पानी, बिजली, स्वास्थ्य,पेंशन एवं अन्य योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया गया।