30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के शहर मण्डल अध्यक्षों की ताजपोशी

जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया कल तक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 7 Dec 2019, 10:39 PM IST

अजमेर. भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश आलाकमान की ओर से शहर मण्डल अध्यक्षों की नियु्क्ति कर दी गई है। अजमेर शहर के सभी छह मण्डलों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा एवं अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी के अनुसार बजरंग मण्डल में महेन्द्र जादम, दाहरसेन मंडल में जितेन्द्र लालवानी एवं पृथ्वीराज मंडल में चन्द्र प्रकाश बंसल को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार आर्य मण्डल में मोहन लालवानी, आदर्श मण्डल में अरूण शर्मा तथा झलकारी मण्डल में हेमन्त सांखला को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मण्डल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही 8 एवं 9 दिसम्बर को शहर जिलाध्यक्ष नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी। जिलाध्यक्ष पद के लिए 9 दिसम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं।

शहरी क्षेत्र में किशनगढ़ शामिल

भाजपा की ओर से शहर जिला अजमेर का दायरा बढ़ाया गया है। अजमेर शहर में अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण के साथ किशनगढ़ को भी शामिल किया गया है।