
जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा 30 मई को निकालेगी जन आक्रोश रैली
धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं भीषण गर्मी में पानी की कमी, बिजली की अघोषित कटौती, चिकित्सालय में बढ़ते मरीजों, अस्पताल की अव्यवस्थाओं तथा मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से उत्पन्न विषम परिस्थितियों, किसानों के लिए फसली ऋण नहीं मिलने, सडक़ों की खराब स्थिति, अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ जन-आक्रोश रैली 30 मई को निकालने का निर्णय किया। रैली को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक कमल पहाडिय़ा, जिला सह संयोजक डॉ. मनोज शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला, मुकेश सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार विधानसभा और मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने व व्यवस्थाएं देखने के लिए धौलपुर विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र सिंह कुशवाह, बसेड़ी विधानसभा का प्रभारी रनवीर सिंह गुर्जर उर्फ हप्पू, बाड़ी विधानसभा प्रभारी जयवीर सिंह पोसवाल, राजाखेड़ा विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह तौमर को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद कुक्कू शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा, बहादुर सिंह, आशीष भारद्वाज आदि कार्यकर्ता थे।
चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग
धौलपुर. शिक्षक परामर्श शिविर के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर से मिलकर नियुक्ति के आदेश जारी करने की मांग की।अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत जिलाध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने बताया कि 23 व 24 मई को एल 1 के चयनित शिक्षकों का परामर्श शिविर लगाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन कर दिए हैं। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् चेतन चौहान से मिलकर नियुक्ति के आदेश जारी करने की मांग की। बताया कि अन्य जिलों में नियुक्ति प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने आश्वासन देते हुए बताया कि बैठक करके अनुमोदन करा लिया जाएंगा। उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर पवन कुमार, अमित गुर्जर, राहुल शर्मा, मारवेंद्र सिंह, कौशल कुमार, अविनाश उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, आजाद सिंह, लोकेंद्र बघेल आदि उपस्थिति थे।
Published on:
26 May 2022, 1:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.