6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

video बोले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना : वर्तमान विधायकों के कटेंगे टिकट ,केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही दिए जाएंगे टिकट

www.patrika.com/ajmer-news

Google source verification

चंद्रप्रकाश जोशी/अजमेर. राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन के मिथक को भाजपा तोड़ेगी। राजस्थान में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव में उन्हें ही टिकट दिया जाएगा जो जिताऊ उम्मीदवार हो। इसमें कई वर्तमान विधायकों के भी टिकट कट सकते हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की राजस्थान में पांच से छह यात्राओं के बाद मिले फीडबैड का आधार भी टिकट वितरण के लिए अहम् साबित होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस अब नेताविहीन, सत्ताविहीन एवं मु विहीन हो चुकी है।

 

खन्ना से बातचीत के प्रमुख अंश –

सवाल : प्रधानमंत्री मोदी की यह सभा क्या चेंजमेकर साबित होगी?
खन्ना : विगत 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में जयपुर आए। इसके ठीक तीन माह के बाद राजस्थान (अजमेर) आ रहे हैं। इन तीन माह के दौरान राजस्थान की राजनीति में बहुत कुछ बदलाव आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसके बाद छह बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। इससे भाजपा के पक्ष में माहौल और बेहतर हुआ है।

 

सवाल : भाजपा को किन कारणों से वापसी की उम्मीद है?
खन्ना : राजस्थान में मिथक है कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार बनती है मगर इस बार राजस्थान में भाजपा इस मिथक को तोड़ेगी। बूथ कार्यकर्ताओं की रणनीति, केन्द्र एवं राजस्थान में सक्षम नेतृत्व एवं राज्य में करीब 51 हजार बूथ अध्यक्षों के साथ हर बूथ पर 21 कार्यकर्ताओं की टोली के दम पर वापसी करेंगे। राज्य में 10 लाख भाजपा के कार्यकर्ता, 2 लाख लाभार्थी एवं देश में 22 करोड़ लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। देशभर में करीब 9 करोड़ कार्यकर्ताओं के बलबूते एवं नेताओं की क्षमता के बल पर भाजपा वापसी करेगी।

सवाल : कांग्रेस की क्या चुनौती सामने है?
खन्ना : कोई भी प्रोडक्ट एक्सपायर्ड हो जाता है उसका उपयोग नहीं किया जाता है। हर व्यक्ति कोई भी प्रोडक्ट लेने से पहले उसकी मेन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट देखता है। कांग्रेस की यही स्थिति है। केन्द्र में मुख्य विपक्षी पार्टी भी नहीं बन पाई है कांग्रेस। भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है जो लगभग पूरा हो रहा है। बूथ, गांव, विधानसभा, लोकसभा से कांग्रेस सिमट (खत्म हो) गई है। भाजपा राजस्थान में 180 का मिशन पूरा करेगी।

 

सवाल : पेट्रोल-डीजल के दाम अब घटाए हैं, पहले क्यों नहीं घटाए?
खन्ना : विश्व के सभी देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा है, इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह साहसिक कदम है, प्रशंसनीय काम किया है। भाजपा शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं।

 

सवाल : टिकट वितरण का क्या फार्मूला अपनाया जाएगा, कितने नए चेहरों को मौका मिलेगा?
खन्ना : जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। जो जीत सकता है उस पर ही विचार किया जाएगा। गौरव यात्रा के फीडबैक एवं कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए बहुत सोच-विचार कर टिकट दिए जाएंगे। इस बार काफी सीटिंग विधायकों के भी टिकट कट सकते हैं, कई नए चेहरे भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।